![]() |
| एम. ए. हिन्दी साहित्य तृतीय सेमेस्टर द्वितीय प्रश्नपत्र :भाषा विज्ञान एवं हिन्दी भाषा, PYQ 2022. |
December 2022
M. A. III Semester Examination
HINDILITERATURE
द्वितीय प्रश्नपत्र : भाषा विज्ञान एवं हिन्दी भाषा
3 Hours] [Max. Marks: Regular 85 / Private 100][Min. Marks: Regular 28/ Private 33]
नोट: यह प्रश्नपत्र सभी नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए है। सभी पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिये। सभी प्रश्नों के अंक समान हैं । दृष्टि बाधित परीक्षार्थियों के लिये 60 मिनिट अतिरिक्त समय की अनुमति है ।
1. भाषा की परिभाषा देते हुए, उसके स्वरूप और व्याप्ति पर विस्तृत प्रकाश डालिए ।
अथवा
वर्णनात्मक और तुलनात्मक भाषा विज्ञान अध्ययन की दिशाएं का विस्तृत विवेचन कीजिए ।
2. वाग्यंत्र का चित्र बनाकर, उसके विविध कार्यों का वर्णन कीजिए।
अथवा
स्वनिम की अवधारणा स्पष्ट करते हुए, स्वनिम परिवर्तन को विस्तार से समझाइए ।
3. रूप विज्ञान की अवधारणा स्पष्ट करते हुए, रुपिम की विस्तृत व्याख्या कीजिए।
अथवा
गहन संरचना और बाह्य संरचना पर प्रकाश डालिए।
4. अर्थ प्राप्ति के विविध साधनों की विस्तृत विवेचना कीजिए।"
अथवा
अर्थ परिवर्तन के कारण और दिशाओं को उदाहरण सहित समझाइए ।
5. साहित्य के अध्ययन में भाषा विज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।
अथवा
समाज और भाषा के परस्पर सम्बन्ध पर प्रकाश डालते हुए, समाज भाषा विज्ञान और मनोभाषा विज्ञान को सविस्तार समझाइए ।
